आजकल आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट की तरह उपयोग हो रहा है बैंक, होटल, सरकारी संस्थान, मोबाइल सिम या परिवहन ट्रांसफर इत्यादि। मकान का खरीद-बिक्री का दौर भी जोरो से चल रहा है। तो जानते है कौन कौन सी बात ध्यान देने लायक है।
आप आधार कार्ड में अपना पता (address) चार प्रकार से बदलवा सकते है।
- आधार सेवा केंद्र
- म्युनिसिपल कॉरपोरेशन
- ऑनलाइन वेब/ऐप पोर्टल
- Common Service Centre (CSC)
आधार सेवा केंद्र
आपके यहां BSNL ऑफिस तो होगी तो वही अभी आधार सेवा केंद्र चल रहे है।
जहां आपको ₹5 को फॉर्म मिल जाएगा। वो भर कर उसमें प्रोसेसिंग फि ₹75 देना होगा अगर आप जब पता बदलने पर पीवीसी कार्ड निकलवाना है तो वो भी सुविधा मिलेगी पर उसका अलग से ₹75 देना होगा याने कुल मिलाकर ₹155 होगा, वहां प्रोसेस होते ही 30 दिनों के अंदर आपका पता बदल जाएगा।
अब उसमें सबसे जरूरी चीज है फॉर्म भरना। उसमें एक चीज याद रखे सिर्फ कैपिटल लेटर का ही प्रयोग करे , आधार कार्ड में आगे की साइड में जितना नाम है उतना ही लिखना है पीछे की साइड में S/o(पिता) या W/o (पति)के बाजू में जो नाम लिखा है यानी पिता या पति का नाम नहीं लिखना है। आपके यहां जो MP/MLA की साइन और स्टॉप उनके मोबाइल नंबर के साथ।
याद रहे फॉर्म में छोटी से छोटी गलती से भी आप का फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। और फिर नया फॉर्म भरोगे तो फिर से ₹75 चार्ज लगेगा। कितनो का तो करीब 6 बार भी रिजेक्ट हो चुका है। तो उन लोगों को ₹450 चार्ज लग चुका पर फिर भी उनका पता चेज नहीं हुआ है इसलिए आप ऐसी गलती मत करना। रिजेक्ट होने के मुख्य कारण
- आधार कार्ड और भरा हुआ फॉर्म में नाम की स्पेलिंग सैम नहीं है।
- MP/MLA की साइन, स्टांप क्लियर न दिखना या क्रॉस होना।
- आपकी साइन सही से न दिखना।
और आधार सेवा केंद्र में जो फॉर्म में भरी है आपकी डिटेल्स जो पता आपको बदलना है वो प्रोसेसिंग से पहले वहां ध्यान से पढ़ ले।
म्युनिसिपल कॉरपोरेशन
यहां आपको फॉर्म फ्री में मिल जाएगा,
ये हो सकता है यहां लंबी कटार का सामना करना पड़ सकता है। प्रोसेसिंग चार्ज ₹75 यहां पर भी देना पड़ेगा। पर एक चीज का ध्यान रहे MP/MLA का स्टाप यहां नहीं चलेगा उनको पूरी डिटेल्स और साइन खुद भरनी पड़ेगी। बाकी सारा प्रोसेस आधार सेवा केंद्र जैसा ही रहेगा।
ऑनलाइन वेब/ऐप पोर्टल
आपको आधार की ऑफिशियल लिंक पर जाना है।
https://myaadhaar.uidai.gov.in/
यहां आपको दो विकल्प मिलेगे।
Continue in Web
Use mAadhar App
कोई भी एक विकल्प चुन कर आपको पहले लॉगिन करना है लॉगिन के लिए ओटीपी उसी नंबर पर आएगा जो आपके आधार कार्ड में रजिस्टर है। जैसे ही लॉगिन करोगे आपके सामने काफी विकल्प आ जायेगे जिसमें Address update का विकल्प आपको चुनना है। उनके बाद अगले पेज पर दो और विकल्प आयेगे।
Update address using your document
Family member based Address update
तो पहले जानते है Update address using your document। इनको चुनते ही आपको एक फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा जिनमें आपका पता भी शामिल है। वहां एक साइड इंग्लिश होगा वहां जो भरोगे उनके ठीक सामने अगर लैपटॉप होगा तो अन्यथा मोबाइल होगा तो नीचे जो आपने इंग्लिश में पता लिखा वो लोकल(मातृभाषा) में दिखेगा। तो ठीक से चेक कर लेना नहीं तो जो गलत होगा तो वही गलत पता आपके आधार कार्ड में आ जाएगा। अब आप को डॉक्यूमेंट अपलोड करना है जैसे कि(प्रॉपर्टी टैक्स बिल, लाइट बिल, राशन कार्ड, MP/MLA certificate इत्यादि) इनमें से कोई भी एक। जो आधार कार्ड में पता बदलने के लिए जरूरी है। उनके बाद पेमेंट करना होगा यहां पर भी ₹75। आप UPI, NetBanking का उपयोग करके कर सकते है। जो पेमेंट करेंगे उनकी आपको एक रिसिप्ट मिलेगी जिसमें ₹75 और SRN(service request Number) उनमें शामिल होगा। यहां पर भी 30 दिन लग सकते है ज्यादा से ज्यादा और होने जाए तो 2 घंटे में भी अप्रूवल मिल जाता है चाहे आधार सेवा केंद्र हो या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन । यहां पर सबसे ज्यादा रिजेक्ट होते है उनका कारण जब आप डॉक्यूमेंट अपलोड करे उनका कोई भी कॉर्नर कट नहीं होना चाहिए, क्लियर फ़ॉन्ट दिखने चाहिए , आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट मैच होना चाहिए जैसे आधारकार्ड आगे की साइड का नाम और डॉक्यूमेंट का नाम। और एक बात जब भी पेमेंट करे तो इंटरनेट स्पीड चेक करले वरना ऐप या वेब पर sucssessfully पेमेंट के बाद में आगे का प्रोसेस इंटरनेट की वजह से internal/tecnical error आया तो आपका पेमेंट रिफंड नहीं होगा ऐसे तो कितनी ने अपने ₹75 गवाए है। आप ऐसी गलती ना करे सतर्ग रहे।
Family member Based Address update
इनमें एक सभ्य का कम से कम पता बदला हुआ होना चाहिए जहां पर आप रहते है। ये तरीका काफी आसान है पर इनमें भी ₹75 चार्ज तो देना पड़ेगा। आप पता चेज करना चाहते हो तो उनका आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा जिनका पहले से पता चेज हो चुका है और उनके साथ आपके क्या संबंध है वो दर्शाना पड़ेगा। फिर आपको upi या NetBanking से पेमेंट करना है उनके बाद एक रिसिप्ट मिलेगी जिनमें एक SRN नंबर मिलेगा 13 अंकों का वो कॉपी कर उनको दे जिनका आधार कार्ड नंबर आप ने दर्ज किया था। क्योंकि अब उनको लॉगिन करना होगा और family member request के विकल्प को चुनना होगा। उसके बाद उनके पास एक SRN नंबर मांगेगा तो जो आपने SRN नंबर दिया अब उन्हें पेस्ट करना होगा। जैसे ही पेस्ट करेंगे तो वहां आपका नाम और उनके साथ जो आपका संबंध है वो दिखाएगा और साथ में उन्हें ये बताएगा कि आपके आधार कार्ड के पीछे C/0 (Care of) उनके बाद उनका नाम दिखेगा जो उनके आधार कार्ड में आगे लिखा है। उनके बाद Accept और Decline का विकल्प मिलेगा। वो accept करते ही 2 घंटे से लेकर 30 दिनों के अंदर जो उनका पूरा पता लिखा है वहीं आपका हो जाएगा।
Common Service Centre (CSD)
ये सेंटर आपके वहां काफी मिल जायेगे। पर उनका चार्जिस काफी ज्यादा ₹250 से ₹450। यहां आप को आपका आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट के तौर पर प्रॉपर्टी टैक्स बिल या लाइटबिल। पर इनके भी प्रॉपर्टी टैक्स बिल काफी बार रिजेक्ट हो चुके है इसलिए वो लाइटबिल ही लाने को कहेंगे। रिजेक्ट तो इनके भी काफी हुए है पर अनुभव के आधार पर वो आपको एक अच्छी सलाह जरूर दे सकते है जिससे रिजेक्ट होने के कम चांसिस हो सकते है।
आधार के लिए संपर्क सूत्र
आप 1947 पर कॉल कर सकते है।
अगर आप आधिकारिक प्रतिनिधि से बात करना चाहते है तो कॉल करे 1947 पर फिर 329 दबाए।
गुजरात में मुख्य आधार केंद्र अहमदाबाद के प्रतिनिधि से बात करना चाहते है तो डायल करे 07929911701
आपके साथ भी कभी गलती से रिजेक्टेड का सामना करना पड़ा तो कमेंट सेक्शन में बताए ताकि और लोगों के लिए प्रेरणादायक रहे।





Comments
Post a Comment