PayPal पर खाता कैसे बनाये ?





फायदे
⇨ आपके पैसे का प्रबंधन और भेजने का सरल और सुरक्षित मार्ग।
⇨ 100+ देशों में किसी को भी पैसे जल्दी भेज सकते हैं।
⇨ लाखों साइट और ऐप्स पर सुरक्षित रूप से खरीदारी कर सकते हैं।


     आप भी चाहते है PayPal पर अपना खाता बनाना तो सबसे पहले ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। ऐप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टोल होने के बाद ऐप्लिकेशन शुरू करे। अब आपको नया खाता बनाना है इसलिए साईन अप (Sign Up) पर जाए।


अब आपको एक फोर्म दिखाई देगा जिसको भरना है।⬇



तो चलो फोर्म भरते हैं।
First Name (आपका नाम)
Middle Name (आपके पिताजी का नाम)
Last Name (आपका कुलनाम)
आपको इनमें वही नाम लिखना है जो आपके पेन कार्ड मे है।
Email Address (आपका ईमेल)
जो ईमेल दर्ज करेगे उसी पर खरीदारी की पर्ची(Receipt) आयेगी।
Password [आपको कम से कम आठ अक्षर का और पासवर्ड मे एक अंक और एक प्रतीक(Symbol : ! @ # $ % ^) का प्रयोग करना है।]
Date of Birth (आपकी जन्म तारीख)
Address Line1, Address Line2 (आपका पता)
आप खरीदारी का पता कोई ओर भी दर्ज कर सकते है।
Town/City (आपके नगर/शहर का नाम)
State (आपके राज्य का नाम)
Pin Code (आपके क्षेत्र का पिन नंबर)
+91 (आपका मोबाइल नंबर)
जो मोबाइल नंबर आप दर्ज करते है उसकी पुष्टि हो जाने के बाद आप वही नंबर से Log In कर पाएंगे।

अब पूरा फोर्म भरने के बाद नीचें एक बोक्स दिखेगा उनको स्पर्श करेगे तो ✔होगा उनको स्पर्श करने से पहले आप PayPal के नियम पढ सकते हैं। Agree & Create Account आप इन्हें स्पर्श करे और आगे बढे।

Great! Now, Set Up your New Account
अब आपको नये खाते को SetUp करना है। OK को स्पर्श करे और अपने नये खाते को SetUp करे।
अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड जोडने के लिए Link Card पर स्पर्श करे।

आपका कार्ड कोनसा है वो चुने।
American Express  >
Discover                   >
Master Card            >
Visa                          >
(फिलहाल PayPal पर Rupay Card स्वीकारा नही जाता जल्द ही उस पर स्वीकारा जाएगा)

अपना कार्ड नंबर लिखे। उनके बाद नीचे तीर का निशान दिखाय देगा उनको स्पर्श करे।
          अब आप अपने कार्ड का जहा MM/YY (महिना/साल) और CVV (कार्ड के पीछे दर्शाये गये तीन अंक) दर्ज करे। उनके नीचे आपको अपना पता दिखेगा उसके ठीक नीचे Link Card को स्पर्श करते ही आपका क्रेडिट/डेबिट होगा वो अब Paypal के आपके खाते मे जुड गया हैं। कुछ ही सेकन्डो में आपके ईमेल बोक्स में Paypal की ओर से एक ईमेल आयी होगी आपका ईमेल पुष्टि के लिए उनमे एक लिंक होगी उनको स्पर्श करते ही आपका ईमेल की पुष्टि(Verified) हो जायेगी और PayPal की ओर से एक ओर ईमेल भी आ जायेगी। अब आप PayPal खाता का उपयोग कर सकते हैं।





Comments